फोटो29नगरिया में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक । संवाद
कासगंज/सोरोंजी। कछला पुलिस चौकी बैरियर के सामने मोड़ पर बुधवार देर रात करीब दो बजे घने कोहरे के कारण हल्दी के बोरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पीलीभीत निवासी चालक मनोज विश्वास ट्रक में हल्दी में के बोरे ले जा रहा था। घने कोहरे के कारण कछला बैरियर मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक में लदे हल्दी के बोरे सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने सड़क पर फैले बोरे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।