फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शादी के सीजन में सफर हुआ मुश्किल, यात्री बढ़े

विज्ञापन
फोटो16कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही यात्रियों की आवाजाही में तेजी आ गई है। सहालग के कारण बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर रहे हैं। इससे परिवहन सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दबाव दिल्ली मार्ग पर देखने को मिल रहा है। जहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने इस रूट पर 51 बसों के अलावा तीन एसी बसों का संचालन किया है। ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
इस समय बसें पूरी तरह भरी हुई चल रही हैं। यात्रियों को सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारियों के अनुसार, यदि यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होती है तो बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अन्य प्रमुख मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। यात्री रामसेवक ने कहा कि वह दिल्ली शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सफर थोड़ा कठिन हो गया है। यात्री नरेश ने बताया कि वह गाजियाबाद में अपने भांजे के शादी समारोह में जा रहे हैं। बसों में भीड़ काफी है।

वर्जन :
सहालग के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सभी मार्गों पर बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें