फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कासगंज में पेशाब कांड: किन्नरों ने युवक को पिलाया पेशाब, दस हजार रुपये भी लूटे, रंजिश में की वारदात

Sat, 29 Jul 2023 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड के बाद आगरा और अब कासगंज में एक और मामला सामने आया है। सहावर थाना इलाके के बसई गांव में एक युवक के ऊपर पहले पेशाब किया गया, इसके बाद उसे पेशाब पिलाया गया। युवक से मारपीट की गई, इसके साथ ही 10 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर में चार दिन पहले किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के साथ रहने वाले युवक को अमानवीयता का शिकार बनाया। किन्नरों ने ना केवल युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके मुंह पर पेशाब किया, बल्कि पेशाब पिलाया गया। इसके अलावा उससे 10 हजार भी लूट लिए गए। 
विज्ञापन


युवक को गंजा भी कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोपी पांच किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक, 26 जुलाई को दोपहर के समय युवक कासगंज से वापस सहावर जा रहा था। इसी दौरान जौहरी गांव के पास किन्नरों ने उसे घेर लिया। 

सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और 10 हजार रुपये लूट लिए। युवक का आरोप है कि सभी ने उसके मुंह पर पेशाब किया। उसे पेशाब पिलाया गया। इस घटना का शिकार युवक रफीकुल के गंजडुंडवारा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि युवक गंजडुंडवारा में रहने वाले किन्नर चांदनी के घर पर खाना बनाता है। वह उनके गुट के साथ ही नाचने गाने भी जाता था। युवक ने बताया कि दूसरे गुट के किन्नर उससे रंजिश रखते थे। इसी वजह से उसके साथ यह अमानवीय घटना की। 

इस मामले में दूसरे गुट के किन्नर करीना, लाली निवासी आवागढ़, रिचा निवासी पलेरा बागवाला, असीम निवासी मोहल्ला इमाम बख्श गांजडूड वारा, पवन निवासी आवागढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 


 
विज्ञापन

यह सभी किन्नर गंजडुंडवारा की काशीराम कॉलोनी रहते हैं। सहावर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी किन्नरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें