फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मथुरा रूट पर सबसे ज्यादा मारामारी

विज्ञापन
फोटो02कासगंज जंक्शन पर मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। भैया दूज पर बहनों से मिलने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की चाह में मंगलवार को रेल यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। कासगंज जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में खासी गहमागहमी रही जिसमें मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सुबह से ही जंक्शन के प्लेटफाॅर्मों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। ट्रेन के पहुंचते ही गंतव्य तक जल्द पहुंचने की होड़ में लोग कोचों की ओर दौड़ते नजर आए। स्थिति यह थी कि सामान्य कोचों के साथ-साथ आरक्षित कोचों में भी यात्रियों को सीट पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कोचों में जगह न मिलने के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर ही अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ी। विशेष तौर पर, परिवार, बच्चों और सामान के साथ सफर कर रहे लोगों को ट्रेन में जगह बनाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा के राया निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह भैया दूज पर्व पर अपने घर जा रहे हैं। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन में खड़े होकर ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें