कासगंज के सहावर-अमांपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में किशोरी और महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि लोडर वाहन और ऑटो में आमने-सामने से टक्कर हुई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
कासगंज के सहावर-अमांपुर मार्ग पर गांव बनूपुरा के समीप लोडर वाहन और ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोरी और एक महिला की मौत की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि सहावर-अमांपुर मार्ग पर गांव बनूपुरा के समीप लोडर वाहन और ऑटो में आमने-सामने से टक्कर हुई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल हुए चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।