फोटो 16 -कासगंज अलीगढ़ के दीक्षांत समारोह में मिले गोल्ड मेडल को दिखाता छात्र अदनान। स्रोत : स्
कासगंज। कुसुमा देवी महाविद्यालय, अमांपुर के छात्र अदनान ने एमए इतिहास में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से निकलकर मिली यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
स्वर्णपदक प्राप्त करने पर अदनान ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के पूरे होने जैसा क्षण है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और समय का सही उपयोग उनकी सफलता की कुंजी रहा। उनका मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि लगन और अनुशासन ही लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। वर्तमान में अदनान यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे हैं और उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाकर शिक्षण से जुड़ना है। पारिवारिक पृष्ठभूमि में उनके पिता मुशीर अहमद किराना व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता अफसाना बेगम गृहिणी हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे अदनान की दो बहनें भी हैं, जिन्होंने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और कॉलेज को दिया।