कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव चिरौला में रविवार सुबह छत से गिरकर तीन वर्षीय मासूम बालक घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे आगरा रेफर कर दिया। गांव निवासी राघव (3) पुत्र धर्मेंद्र रविवार सुबह 8 बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गया और वह घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे परिजन गंजडुंडवारा सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। डाॅ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है। संवाद