फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हजारा नहर में डूबे सिकंदराराऊ के 3 सगे भाइयों की मौत, शव बरामद

Sun, 07 Jun 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो04कासगंज में नदरई हजारा नहर में डूबे भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती 43 वाहिन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सबहेड
विज्ञापन

कासगंज के नदरई में नहाते समय हुआ हादसा, 24 घंटे चला बचाव अभियान
क्राॅसर
रेलवे पुल के नीचे फंसे हुए थे तीनों के शव, परिजनों में मची चीत्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। हजारा नहर में शनिवार दोपहर डूबे तीन सगे भाइयों के शव 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार को पानी से निकाल लिए गए। तीनों के शव नदरई स्थित पिकनिक पॉइंट से करीब 500 मीटर दूर रेलवे पुल के नीचे फंसे हुए थे। मृतक सिकंदराराऊ (हाथरस) के गांव टीकरी कलां के रहने वाले थे। एक ही घर के तीन चिरागों के बुझने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव टीकरी कलां निवासी जयप्रकाश (27) शनिवार दोपहर अपने छोटे भाई अजय (24) और हरेंद्र उर्फ छोटू (21) के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हजारा नहर घूमने के लिए नदरई आए थे। इनके साथ गांव निवासी सुमित कुमार (24) भी था। चारों नहर में नहाने उतर गए। नहाते समय अजय, जयप्रकाश और हरेंद्र उर्फ छोटू गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद एटा की 43वीं वाहिनी पीएसी फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने देर रात तक अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह तीनों युवकों के परिजनों समेत बड़ी संख्या में गांववासी नहर के पास पहुंच गए। पीएसी कंपनी के कमांडर बलवंत सिंह के नेतृत्व में फ्लड यूनिट ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सुबह 11:10 बजे रेलवे पुल के नीचे से जयप्रकाश का शव बरामद किया। इसके बाद 11:30 बजे छोटे भाई हरेंद्र उर्फ छोटू का शव निकाला गया। तीसरे भाई अजय का शव बरामद करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर 3:15 बजे उसका शव मिला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वर्जन
हजारा नहर में नहाते समय शनिवार को तीन भाई डूब गए थे। तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेस्क्यू टीमों ने रविवार तड़के दोबारा अभियान शुरू किया था। शव रेलवे पुल के नीचे फंसे थे।
-ओपी सिंह, एसपी कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें