फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर तीन बाइकें सीज

विज्ञापन
फोटो32कासगंज में बाइक को चेक करते एआरटीओ आरपी मिश्र। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत बृहस्पतिवार को कासगंज व सहावर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधानों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर तीन बाइकों को सीज किया और यातायात नियमाें का पालन न करने वाले 63 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने कासगंज व सहावर में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने पर उन्हें सीज किया। वहीं सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर 22 वाहनों के चालान किए। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी), मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 36 वाहनों के चालान किए गए। कासगंज व सहावर विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधानों ने से ग्राम सड़क सुरक्षा समिति बनाने की अपील की।
एआरटीओ ने बताया कि ग्रामीण बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलायें। कार चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें। ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलायें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। ट्रैक्टर-ट्राॅली में यात्रा न करें। बताया सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर सरकार 25000 रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दे रही है। दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति का किसी भी निजी अस्पताल में उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कराया जा सकता है। इस दौरान ग्राम प्रधानों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बीडीओ चरन सिंह, महेंद्र पाल सिंह सहित ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें