फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तीन क्षेत्र आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित होंगे

Fri, 19 Dec 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठ क में निर्देश देते सीडीओ ।स्रोत:सूचना विभाग - फोटो : निरीक्षण के दौरान चिकित्सक से वार्ता करते प्राचार्य डा. योगेश गोयल।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कासगंज। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने गंगानदी के बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत चिह्नित किए गए क्षेत्र बस्तौली ब्रह्मपुर, रामछितौनी एवं सिकंदरपुरखुर्द के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह तीनों ही क्षेत्र जिले की आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित किए जाएंगे। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर इन क्षेत्रों को आर्द्रक्षेत्र के रूप में संरक्षित करने की योजना पर कार्य होगा।सीडीओ ने यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आर्द्रभूमि समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक में दिए। इस बैठक में उन्होंने नदी, नालों एवं एसटीपी प्लांट के सैंपलिंग परिणामों पर भी चर्चा की। सीडीओ ने कादरगंज घाट पर एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गंगा ग्रामों में स्थापित सभी आरआरसी केंद्रों को क्रियाशील कराया जाए। बड़ी ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा संग्रह कर उसका पृथकी करण सुनिश्चित किया जाए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण, कंपोस्ट निर्माण, आरडीएफ, वेस्ट-टू-एनर्जी, अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा वर्तमान वर्ष के पौधरोपण की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे किए गए पौधरोपण को प्रभावित करने वाले नगर निकायों को लिखित रूप से पत्र प्रेषित किया जाए। जिससे उन स्थलों पर कूड़ा डंप न किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें