फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिल्ली मार्ग पर चलेंगी तीन एसी बस

Sun, 22 Mar 2026 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली मार्ग पर यात्रा करने वाले जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें आरामदायक और किफायती सफर की सुविधा मुहैया करवाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इस रूट पर तीन वातानुकूलित (एसी) बसों का संचालन शुरू कर दिया है। नई समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। एक बस रिजर्व में रखी गई है। खास बात यह है कि इन बसों के किराये में फिलहाल कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कासगंज डिपो के बेड़े में कुल चार एसी बसें शामिल हैं। इनमें से तीन बसों का संचालन निगम के अधिकारियों ने दिल्ली मार्ग पर शुरू किया है। एक बस रिजर्व में रखी गई है। भीड़ बढ़ने और आवश्यकता पड़ने पर निगम के अधिकारी इस रिजर्व बस का संचालन भी शुरू कर देंगे। निगम के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल एसी बसों में यात्रियों की संख्या अच्छी है। एसी बसों के संचालन के लिए नई समय-सारिणी भी जारी की गई है। पहली बस सुबह 4:00 बजे रवाना होगी। दूसरी बस 5:30 बजे और तीसरी बस 8:12 बजे रवाना होगी। इन बसों में अभी कोई किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साधारण बस का दिल्ली तक किराया प्रति सवारी (व्यस्क) 368 रुपये है, जबकि एसी बस का किराया मात्र 394 रुपये है। यानी साधारण बस और एसी बस में मात्र 26 रुपये का अंतर है। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार निगम ने दिल्ली मार्ग पर तीन एसी बसों का संचालन शुरू किया है, जबकि एक एसी बस रिजर्व में रखी गई है। जरूरत पड़ने पर उसका भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एसी बस का किराया पहले जैसा ही है, इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें