फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तीन घरों से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए चोर

Thu, 11 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कोतवाली के ऊंचा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने तीन मकानों में चोरी की वारदात हो अंजाम दिया। चोर घरों से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस चोरी की घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है।ऊंचा गांव निवासी राहुल पुत्र बालवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को घर में सो रहा था। रात में चोर घर में घुस गए और उसके कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद चोर दूसरे कमरे में अलमारी में रखे 5 लाख रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं चोरी की दूसरी घटना सुखवीर सिंह के घर में हुई। चोर 15 हजार रुपये नकदी, चांदी के आभूषण सहित 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। महेंद्र के घर में तीसरी चोरी की वारदात हुई। तीन मकानों में हुई चोरी की सूचना मिलने पर सहावर कोतवाली पुलिस व सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण राहुल व सुखदेव ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें