फोटो11अमांपुर में पर्व शांति समिति की बैठक में मौजूद सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व लोग। संवाद
- फोटो : प्रेमानंद महाराज के लिये दंडवत यात्रा पर निकला भक्त बृजेश
कासगंज। आगामी होली और ईद के मौके पर अमांपुर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना लागू की है। अब बारहद्वारी, घंटाघर समेत अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने इस संबंध में शुक्रवार को अमांपुर थाना परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों की मांग पर बड़े पर्वों के दौरान बाजारों में जाम नहीं लगे, इसके लिए बारहद्वारी, घंटाघर, सराफा बाजार, गुड़मंडी, ददवारा समेत कई प्रमुख मार्गों पर चार पहिया वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के आवागमन पर रोक लगा दी गई। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है, जिससे कि खरीदारी करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता का कहना है कि त्योहार पर हर साल पुलिस योजना तो तैयार करती है, लेकिन उसका पालन नहीं हो पाता। त्योहार पर बाजार से अतिक्रमण हटाने को भी अभियान चले, जिससे दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को साफ किया जा सके। सबसे अधिक जाम इस अतिक्रमण से ही लगता है।