फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मंतरा एप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन के बाद किया जाए भुगतान

Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी भुगतान कराने के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों यो मंतरा एप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन के बाद भुगतान में देरी न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि योजना का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देना और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है, इसलिए भुगतान में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके। सभी विकास खंडों से ब्लॉक लेखा प्रबंधकों एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत स्टाफ नर्सों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जननी सुरक्षा योजना की पात्र महिलाओं का भुगतान निर्धारित समय सीमा में किया जाए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार , जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक कुंवरपाल सिंह एवं जिला लेखा प्रबंधक विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें