फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में 31 मार्च की शाम नगला सीडर गांव निवासी विनय (32) की वाहन से टक्कर हो गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई। परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विनय 31 मार्च की शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। कासगंज मार्ग पर नगला चौपारा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बड़े भाई इंद्रपाल ने बताया कि हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने को कहा। गांव लाते समय रास्ते में ही विनय की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें