फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक ने कनपटी पर तमंचा से मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव किशाेरपुर में शनिवार की रात युवक ने तमंचा से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए रात में ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव किशोरपुर निवासी राजकुमार (32) पुत्र अभिलाख ने शनिवार की रात करीब 8 बजे अपने घर पर तमंचा से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण भी उनके मकान की ओर पहुंच गए। उसका शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। मां कांती देवी ने बताया कि राजकुमार का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि वह इसी बात से परेशान रहता था। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए रात में ही शव का दाह संस्कार कर दिया। उसके दो बच्चे हैं। बेटी सीमा (11) और बेटा धर्मेंद्र (8) है। सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि युवक की मौत की सूचना परिजन ने पुलिस को नहीं दी। उसकी पत्नी से विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें