फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सर्दी के तेवर सख्त, सात साल का रिकॉर्ड टूटा

Thu, 01 Jan 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02कासगंज में कड़ाके ठंड व कोहरा में बरेली फोरलेन हाइवे मार्ग से गुजरते वाहन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड ने फिर तीखा तेवर दिखाया। बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। ठंड ने सात साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। गलन भरी सर्दी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2019 के बाद दिसंबर माह में दिन का पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया।जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रही और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जबकि पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।दिन भर मौसम में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने से ठंड और बढ़ गई। दोपहर में अधिकतम पारा गिरकर 13 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 2019 में 30 दिसंबर को दिन का पारा इतना कम दर्ज किया गया था। गलन भरी सर्दी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखा। आम दिनों की तुलना में बाजारों में चहल-पहल कम रही और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग गर्म कपड़े, अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रणवीर सिंह ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है। आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें