फोटो09कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए सिर को ढककर जाती युवती।संवाद
कासगंज। जिले में एक दिन की राहत के बाद मौसम ने फिर से करवट बदलना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण लोगों को धूप असहनीय लगने लगी है। आने वाले दिनों में पारे में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में बुधवार को मौसम में नरमी आई थी और तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन मौसम का रुख फिर से बदलना शुरू हो गया है। न्यूनतम पर अधिकतम पारे में लगातार उछाल जारी है। फरवरी में ही मौसम के इस रुख से लोगों को अधिक गर्मी पड़ने की चिंता सताने लगी है। सुबह के समय तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया जो औसत तापमान से दो डिग्री अधिक रहा। दोपहर तक सूरज की किरणें और तेज हो गईं। इससे दोपहर में लोगों को धूप असहनीय लगने लगी। राह चलते लोग धूप से बचाव करते नजर आए। अधिकतम पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया जो औसत से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है।
इस तरह से चढ़ा पारा
तिथि अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
18 फरवरी 25 12
19 फरवरी 27 13
20 फरवरी 29 14