फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इंतजार खत्म, अब पांच करोड़ से संवरेगी दरियावगंज झील

Tue, 17 Feb 2026 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 25कासगंज में दरियावगंज के सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रस्तावित ड्राइंग। स्रोत: विभा
विज्ञापन
कासगंज। दरियावगंज झील जिले का प्राचीन आर्द्रक्षेत्र एवं जैव विविधता का केंद्र है। बड़ी संख्या में यहां मेहमान परिंदे आते हैं। इस झील के सौंदर्यीकरण व पर्यटक सुविधाओं के विकास का लोगों को लंबे समय इंतजार था। अब यह इंतजार शीघ्र खत्म होगा। झील का सौंदर्यीकरण पांच करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित धनराशि इस माह पर्यटन विभाग को शासन की ओर से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मई में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरियावगंज झील के विकास व सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई। पर्यटन विभाग ने सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। यह प्रोजेक्ट शासन ने स्वीकृत किया और राज्य का बजट पारित होने के बाद पांच करोड़ रुपये का प्रावधान कार्य के लिए किया गया है। यह झील तमाम वनस्पतियों को अपने आंचल में समेटे है। वहीं तमाम जीव-जंतुओ व पक्षियों का यहां बसेरा रहता है। करीब सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में यह झील फैली है। यह झील इस इलाके के भूजल और जलवायु संतुलन बनाने में सहयोगी है। पर्यावरण विद जैव विविधता का इसे केंद्र मानते हैं। वन विभाग पर इसके संरक्षण का दायित्व है। दरियावगंज झील को लेकर पौराणिक संदर्भ भी जुड़े हैं। यह इलाका महाभारतकाल में गुरु द्रोणाचार्य की अभ्यास स्थली रहा है। गुरु द्रोणाचार्य को यहां की जमीन राजा द्रुपद ने दान में दी थी। इसे द्रोणाचार्य सरोवर भी कहते हैं। इस भूमि पर कई ऋषि मुनियों के प्रवास की किवदंतियां भी प्रचलित हैं।
यह झील सर्दियों के मौसम में प्रवासी पछियों का ठिकाना बनती है। नवंबर माह के बाद से फरवरी तक प्रवासी पक्षियों का कोलाहल झील के सौंदर्य को और बढ़ा देता है। इस इलाके में सारस, बत्तख, किंगफिशर, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क व अन्य पक्षी देखे जाते हैं।
विज्ञापन


यह होंगे कार्य
कासगंज। दरियावगंज झील को सुंदर बनाने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। झील पर पर्यटकों के लिए पाथवे बनाए जाएंगे वहीं प्रकाश व्यवस्था कायम होगी। वॉच टॉवर भी बनेगी। झील में वोटिंग की व्यवस्था भी कायम की जाएगी। आने वाले पर्यटकों के लिए प्रसाधन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन भी होंगे और पार्क विकसित किया जाएगा। वहीं क्लॉक रूम विकसित किया जाएगा।

वर्जन-
- दरियावगंज झील का सौंदर्यीकरण पांच करोड़ की लागत से होगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दी है। इसी माह यह धनराशि शासन से आ जाएगी। इसके पश्चात विकास के कार्य शुरू कराए जाएंगे- अनुपम श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें