फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राज्य कर विभाग ने धागा और पावरलूम व्यापारियों से किया संवाद

Sun, 12 Jul 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो35गंजडुंडवारा में राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित बैठक में हैंडलूम-पावरलूम कारोबारियों को
विज्ञापन
कासगंज। शासन के निर्देशों के तहत राज्य कर विभाग की ओर से गंजडुंडवारा में धागा निर्माण, धागा व्यापार और हैंडलूम-पावरलूम कारोबारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों को कर संबंधी प्रक्रियाओं और विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त प्रशासन सत्य प्रकाश उमराव ने धागा एवं पावरलूम व्यापार से जुड़े व्यापारियों को विभिन्न कर प्रक्रियाओं और विभागीय नियमों की जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियों ने चर्चा की और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। सहायक आयुक्त सचल दल इम्तियाज सिद्दीकी ने व्यापारियों से अपील की कि वे केवल सामान्य और वैध धागे का ही कारोबार करें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित और मानव जीवन के लिए खतरनाक चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण और बिक्री किसी भी स्थिति में न करें। राज्य कर अधिकारी निशांत ने व्यापारियों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ सहयोग करने और आम लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर मोहम्मद इकबाल अंसारी, फहीम अंसारी, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद इस्लाम, प्रभात गुप्ता, उमेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें