फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में की पैदल गश्त

विज्ञापन
फोटो 21 - दिवाली पर्व को लेकर कासगंज बाजार में पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखते एसपी ओपी
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली त्योहार के मद्देनजर बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई और हुड़दंग करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पैदल गश्त सोरों गेट पुलिस चौकी से शुरू होकर बाराद्वारी, घंटाघर और माल गोदाम चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान एसपी ने दुकानदारों, राहगीरों और बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी ने कहा कि पटाखों की दुकानें निर्धारित स्थानों पर और मानकों के अनुरूप ही लगाई जाएंगी। बच्चों को परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ही पटाखे चलाने दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
विज्ञापन

एसपी ने चेतावनी दी कि त्योहार में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। पैदल गश्त में एएसपी आलोक सिंह, सीओ सदर आंचल चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें