फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नवीन पुलिस लाइन में भव्य होगी गणतंत्र दिवस परेड

Thu, 22 Jan 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो20कासगंज पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पहली बार नवीन पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य परेड के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की हैं। परेड का रिहर्सल प्रतिदिन होगा। एक हजार लोग इस भव्य परेड को देख सकेंगे। इसके लिए दर्शक दीर्घा तैयार की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्ग से पुलिस लाइन तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं पुलिस लाइन के मार्ग का नवीनीकरण भी कराया गया है। आगंतुकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भव्य परेड के लिए लगातार रिहर्सल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन पुलिस लाइन में पहली बार यह आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरी पुलिस लाइन को भरपूर रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन में परेड का आयोजन परंपराओं के अनुसार होगा। स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें