आज निकलेगी राम बरात, जनकपुरी में होगा भव्य स्वागतकासगंज। नगर में आज भव्य राम बरात निकाली जाएगी। बरात का शुभारंभ सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर से होगा। यहां से बरात नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए सूत की मंडी पहुंचेगी, जहां सजी जनकपुरी में बरात का स्वागत किया जाएगा।
कमेटी के कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि राम बरात की तैयारियां की गई हैं। आयोजन में तीन बैंड, चार रोड शो, 17 झांकियां और रथ सहित करीब 31 आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। धार्मिक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ निकलने वाली बरात को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। जनकपुरी में स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। संवाद