फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पालिकाध्यक्ष ने संतों को शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन

Fri, 05 Dec 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो29सोरोंजी में साधू को पट्टिका पहनाते पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ में तीर्थनगरी में जगह-जगह अन्न क्षेत्रों के आयोजन किए गए। मानस मंदिर में चल रहे अन्न क्षेत्र का बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अंतिम स्नान पर्व पूर्णिमा पर समापन हो गया। अंतिम दिन अन्न क्षेत्र में आए 500 से अधिक संतों को पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने शाॅल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। शूकरक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चल रहे इन अन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में संत महात्मा पहुंचकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं। हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर, योगमार्ग स्थित महेश दयानंद सोहम आश्रम, अमृतानंद आश्रम, स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम आदि दर्जन भर स्थानों पर धर्मप्रेमियों द्वारा अन्न क्षेत्र आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान रामगोविंद महेरे, मनीष मित्तल, भोला तिवारी, विशाल पाठक, योगेश महेरे, सचिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें