फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा संस्कृति और एकता का संदेश

विज्ञापन
फोटो08कासगंज के वीएबी इंटर कॉलेज में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में बोलते धर्मजागरण मंच के प्रांत 
विज्ञापन
कासगंज। मां चामुंडा देवी हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से बृहस्पतिवार को सोरोंजी गेट स्थित बीएवी इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से अपने इतिहास, धर्मग्रंथों और परंपराओं जुड़ने का आह्वान किया और धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

आशुतोष नंद महाराज ने सनातन धर्म की महत्ता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता के बारे में बताया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को भारतीय संस्कृति को सहेजकर रखने के लिए प्रेरित किया। साध्वी भारती महाशोभा ने नारी शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नारी संस्कारों और संस्कृति की वाहक होती है। युवाओं से इतिहास और परंपराओं का अध्ययन करने और जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। धर्मजागरण प्रांत प्रमुख विशाल ने कहा कि जब समाज अपने मूल्यों और संस्कारों से जुड़ा रहेगा तभी राष्ट्र मजबूत और संगठित बनेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, आरएसएस विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, आलोक दुबे, राजवीर भल्ला, ज्ञान तिवारी, हरीश पाठक, कुलदीप प्रतिहार और अनिरुद्ध प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें