फोटो27सहावर में आयोजित मुकाबला ए कब्बाली में कब्बाली पेश करते कलाकार। संवाद
सहावर। रमजान शाह दादा मियां के उर्स मेले में बुधवार को मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल परवाज वारसी और कव्वाल सनम वारसी के बीच देर रात तक मुकाबला-ए-कव्वाली चला। कव्वालों ने सारा जहां ले लो मदीना मुझे दे दो, दिल में बसी है मोहब्बत रसूल की, रब से प्यारे नबी की मुलाकात है और ख्वाजा ओ मेरे ख्वाजा जैसे कलाम गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने फूलमालाओं, शॉल और प्रतीक चिह्न देकर कव्वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी प्रेम की अनूठी मिसाल है। उर्स के पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद मेला ग्राउंड में कव्वाली और दंगल का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देर रात तक उत्साह के साथ कव्वालों का उत्साहवर्धन किया। इस माैके पर नगर पंचायत सदस्य रामकिशोर वार्ष्णेय, मोहम्मद हासिम सैफी, सुमित कुमार, मोहम्मद हनीफ, राकेश कुमार वार्ष्णेय, शिव कुमार, बॉबी फारूकी, मोहम्मद असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।