फोटो 39 - ढोलना थाने में परिजन को सकुशल मासूम को सुपुर्द करती पुलिस। स्राेत : पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढोलना पुलिस ने स्कूल से घर जाते समय रास्ता भटके एक चार साल के बालक को महज तीन घंटे में सकुशल बरामद कर लिया।
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा माफी निवासी पुष्पेंद्र का पुत्र कपिल कुमार बृहस्पतिवार को अपने पहले दिन स्कूल गया था। दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चा निर्धारित वैन के बजाय पैदल ही घर निकल गया और रास्ता भटक गया।
परिजन ने बच्चे के घर न पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता देख पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने दो टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने तीन घंटे के अंदर गांव नगला थनी से मासूम को बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।