फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पीएम आवासीय योजना के 1706 लाभार्थियों को दी पहली किस्त

Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो16कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी को प्रमाण पत्र भेंट करतीं जिला पंचायत अध्यक
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1706 लाभार्थियों के खाते में 1-1 लाख रुपये की पहली की किस्त हस्तांतरित की गई। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सभी लाभार्थियों के खाते में पहुंची। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकम का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आवास योजना के लाभार्थियों को प्रथम किस्त का पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डूडा एवं नोडल अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने लाभार्थियों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि विधवाओं, अविवाहित, तलाकशुदा, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाईकर्मियों सहित अन्य वर्गों के पात्र लोगों को आवासीय योजना में प्राथमिकता दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने लाखों लोगों के सिर पर छत होने का सपना पूरा किया है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के 1706 लाभार्थियों का अपना घर बनाने का सपना पूरा हो जाएगा। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आवास के लिए दिए गए धन का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें