फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रवेश परीक्षा में दिखा बच्चों का उत्साह

Sat, 13 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02राजकीया बालिका इंटर कॉलेज में नवोदय परीक्षा देने पहुंचे बच्चे।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 2226 परीक्षार्थियों में से 1608 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होकर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के लिए इम्तहान दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत और अच्छी तैयारी की थी। अलग-अलग केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान एसटीडीएम इंटर कालेज सोरोंजी में 266 में 217, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 590 में 423, मक्खनलाल इंटर कॉलेज अमांपुर 407 में 307, श्री गांधी इंटर कॉलेज सहावर में 285 में 200, एचएन इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में 231 में 143, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटियाली 240 में 169 , पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिढ़पुरा में 207 में 149 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से अनुचित साधनों के प्रयोग या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीमें पूरे समय सक्रिय रहीं।परीक्षा में नकल रोकने और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों और परिसर की सतत निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें