कासगंज। पटियाली तहसील के अंतर्गत गांव रनेठी से नगला अब्दयाल तक जाने वाले जर्जर और बदहाल मार्ग के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 19.24 लाख रुपये की लागत राशि स्वीकृत की गई है।
ग्रामीण किशन पाल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से दोपहिया और चारपहिया चालकों का चलना दूभर हो गया था। गड्ढों में वाहन फंसकर अक्सर अनियंत्रित हो जाते थे जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे थे। सड़क के ठीक होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों तक आने-जाने में अब किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वर्जन
रनेठी से नगला अब्दयाल तक सड़क की मरम्मत के लिए शासन से औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - नंद किशोर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग