फोटो40मृतक वृद्ध शिशुपाल उर्फ सीताराम दास का फाइल फोटो।
कासगंज। नदरई गेट स्थित रैन बसेरा में ठहरे वृद्ध की बृहस्पतिवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार को उसके बेटे ने पहचान की। जनपद फर्रुखाबाद थाना दानगंज के गांव सितौली निवासी शिशुपाल उर्फ सीताराम दास (85) को एक जनवरी की रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह नदरई गेट स्थित रैन बसेरा में रह रहे थे। अगली सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त के लिए रखवा दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उनके छोटे अभय प्रताप ने शनिवार को पोस्टमार्टम पर पहुंचकर उनकी शिनाख्त की। अभय प्रताप ने बताया कि पिता 25 साल पहले साधु बन गए थे। वह कछला गंगा घाट पर रहते थे। लंबे समय से परिवार से संपर्क न होने के कारण उनकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।