फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मृतक वृद्ध की सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शिनाख्त

Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो40मृतक वृद्ध शिशुपाल उर्फ सीताराम दास का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट स्थित रैन बसेरा में ठहरे वृद्ध की बृहस्पतिवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार को उसके बेटे ने पहचान की। जनपद फर्रुखाबाद थाना दानगंज के गांव सितौली निवासी शिशुपाल उर्फ सीताराम दास (85) को एक जनवरी की रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह नदरई गेट स्थित रैन बसेरा में रह रहे थे। अगली सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त के लिए रखवा दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उनके छोटे अभय प्रताप ने शनिवार को पोस्टमार्टम पर पहुंचकर उनकी शिनाख्त की। अभय प्रताप ने बताया कि पिता 25 साल पहले साधु बन गए थे। वह कछला गंगा घाट पर रहते थे। लंबे समय से परिवार से संपर्क न होने के कारण उनकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें