फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नाली निर्माण के बाद नहीं उठा मलबा, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के तहसील रोड पर नाली निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाए जाने से नागरिक परेशान हैं। कार्यदायी संस्था ने निर्माण के बाद कई स्थानों पर मलबा सड़क पर छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मलबा हटवाकर सड़क साफ करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते माह नगर पालिका ने जीर्ण-शीर्ण नालियों का निर्माण कराया था। कार्य पूरा होने के बाद मलबा नहीं उठवाया गया। इससे रात में दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है। उनके वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं। मांग करने वालों में आमिर, वाहिद, असलम, संजीव, राधेश्याम और विजय शामिल हैं। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि तहसील रोड पर मलबा पड़े होने की सूचना मिली है। संबंधित कर्मचारी को तुरंत मलबा हटवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें