फोटो: 22 कासगंज के वार्ड 19 में सुधीर सक्सेना के घर के पास खराब पड़ी हाईमस्ट लाइट। स्रोत:शिकाय
कासगंज। दिवाली पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने की तैयारियां चल रही हैं लेकिन नगर पालिका के वार्ड-19 में स्थिति इसके विपरीत है। यहां पिछले दो महीने से दो हाईमास्ट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के सभासद मनोज कुमार ने आगामी त्योहार को देखते हुए 14 अक्टूबर को ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से इन दोनों खराब लाइटों को ठीक कराने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के जवाब में नगर पालिका की ओर से अजीबोगरीब तर्क दिया गया है। पालिका का कहना है कि विभागीय विद्युतकार ने शिकायतकर्ता से बातचीत की है लेकिन हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत के लिए उपयोग होने वाला वाहन खराब पड़ा है। वाहन दुरुस्त न होने के कारण तत्काल मरम्मत कार्य संभव नहीं है।
नगर पालिका ने आश्वासन दिया है कि वाहन ठीक होते ही दोनों लाइटों को चालू करा दिया जाएगा। बहरहाल दो महीने से लाइटें बंद रहने के कारण वार्डवासियों में रोष है।
-
वर्जन: वार्ड में लगी हाईमास्ट लाइट की ऊंचाई अधिक है। छोटे वाहन से मरम्मत नहीं सकेगी और बड़ा वाहन एक सप्ताह से खराब है। वाहन ठीक होने के बाद दोनों लाइटों को चालू किया जाएगा। -विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद
फोटो: 22 कासगंज के वार्ड 19 में सुधीर सक्सेना के घर के पास खराब पड़ी हाईमस्ट लाइट। स्रोत:शिकाय