फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आठ गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाएगा बांध

Sun, 25 Oct 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 24- राजेपुरकुर्रा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों से बातचीत करते सिंचाई विभाग के अ​धिकारी। स
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के बाढ़ के लिए संवेदनशील आठ गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग के द्वारा बांध बनाने की परियोजना तैयार की जा रही है। परियोजना तैयार करने से पूर्व सभी आठ गांव के ग्रामीणों से संवाद करके सिंचाई विभाग की टीम ने सहमति प्राप्त की है। यह बांध करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से यह बांध बनाने की मांग भी उठा रहे थे। बाढ़ की परिस्थितियों एवं ग्रामीणों की मांग को देखते हुए बांध बनाने की कवायद शुरू हुई है।पटियाली तहसील के नगला जैली, राजेपुर कुर्रा, चतुरी नगला, खना नगला, मूंझखेड़ा, नगला हंसी, नगला नरपत, नगला दुर्जन, नगला जयकिशन गांव बाढ़ के लिए सर्वाधिक संवेदनशील हैं। इस वर्ष भी ग्रामीणों ने दो माह तक बाढ़ का सामना किया। इससे ग्रामीणों को काफी क्षति हुई। खेती को भी काफी नुकसान हुआ। पटियाली क्षेत्र के किसान बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए। इन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा भी वितरित किया गया बाढ़ की स्थिति होने पर इन इलाकों का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है और लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है।सभी आठ गांव में सिंचाई विभाग के जेई बालभद्र एवं एई पंकज कश्यप ने ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक कर परियोजना के संबंध में चर्चा की और सभी की सहमति प्राप्त की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध बनने के बाद काफी राहत प्रभावित होने वाले गांव को मिलेगी। परियोजना तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। एसडीओ संदीप जैन का कहना है कि बांध की परियोजना तैयार करने के लिए सिंचाई विभाग तैयारी में जुटा है। प्रभावित होने वाले गांव के ग्रामीणों से चर्चा की गई है। उनसे सुझाव भी लिए गए हैं। अब प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा जाएगा। राजेपुरकुर्रा में शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व प्रधान दिनेश, राजकुमार, उर्वेश कुमार, इंस्पेक्टर सिंह, जसवीर सिंह, सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें