फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिवाली की आहट... तेज हुआ दीपक बनाने का काम

विज्ञापन
फोटो 23 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में मिट्टी के दीये तैयार करते कुंभकार। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। रोशनी के पर्व दिवाली के नजदीक आते ही कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुम्हार समुदाय के घरों में चाक की रफ्तार तेज हो गई है। कुम्हार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी के दीये तैयार करने में जुटे हैं। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान की भरमार होने के बावजूद लक्ष्मी पूजन और दीप प्रज्वलन में मिट्टी के दीयों का अपना अलग महत्व बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला केवल, आवाजी, नवाबगंज, नगरिया, चुंगी नंबर छह, मोहनपुर रोड, सहावर रोड तथा धवा, कादरगंज, घबरा, रसूलपुर, खडुईया, नरदोली, बहोरा, म्याऊं और सिनौड़ी सहित कई स्थानों पर दीये बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कुंभकार दिनेश प्रजापति सहित अन्य ने बताया कि मिट्टी के दीये थोक में 70 रुपये सैकड़ा और फुटकर में 140 रुपये सैकड़ा बिकते हैं। बिजली से चलने वाला चाक 15 से 20 हजार रुपये तक का आता है, इसके अलावा बिजली का बिल भी भरना पड़ता है।

क्या बोले कुम्हार

दिवाली पर मिट्टी के दीयों की अच्छी बिक्री होती है। पूजा-पाठ में मिट्टी के दीपकों का विशेष महत्व है। इससे कुम्हार परिवारों को अच्छी आमदनी हो जाती है। इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - रामलड़ैते, कुंभकार
विज्ञापन

-
दिवाली पर मिट्टी के दीयों का विशेष महत्व है। इन्हें जलाने से प्रदूषण भी नहीं होता। इस पर्व पर होने वाली कमाई से परिवार का करीब तीन महीने का खर्च चल जाता है। - विशाल प्रजापति, कुंभकार

फोटो 23 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में मिट्टी के दीये तैयार करते कुंभकार। संवाद

फोटो 23 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में मिट्टी के दीये तैयार करते कुंभकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें