कासगंज। सहावर के एक गांव में सोमवार शाम घेर पर गाय का दूध निकालने गई किशोरी को गांव का युवक भूसे की बुर्जी में खींचकर ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को देर गिरफ्तार किया है।
एक गांव के रहने वाले ग्रामीण की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी सोमवार की शाम 7 बजे घेर पर गाय का दूध निकालने गई थी। आरोप है कि गांव का रहने वाला युवक रवि मौके पर पहुंच गया और उनकी बेटी को वहां से खींचकर भूसे की बुर्जी में ले गया। इसके बाद आरोणी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। किशाेरी के साथ हुई दुष्कर्म की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया है।