फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मट्ठा पीने पर डांटा तो किशोर ने पिया कीटनाशक

विज्ञापन
फोटो09जिला अस्पताल में भर्ती किशोर का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कासगंंज। सहावर के बड़ा गांव कोटरा में सोमवार की सुबह एक किशोर ने चाचा-चाची की डांट से आहत होकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोर ने बताया कि उसने रविवार की शाम पड़ोसी के घर से मट्ठा लाकर पी लिया था। जब इसकी जानकारी उसकी चाची सुधा को हुई, तो उसने इसकी शिकायत चाचा राहुल से कर दी।
इसके बाद चाचा और चाची ने किशोर की डांट लगा दी। इसी बात से वह परेशान हो गया और सोमवार की सुबह उसने यह कदम उठा लिया। किशोर के माता-पिता दिल्ली के आजाद नगर में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि वह खुद अपनी बहन के साथ गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
किशोर को कीटनाशक पीने के बाद उसके परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका उपचार चल रहा है। - डॉ. मनीष कुमार, चिकित्सक जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें