फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म...सीएम ने लिया संज्ञान, पीड़िता के घर पहुंचे अफसर; पांच लाख का साैंपा चेक

Mon, 14 Apr 2025 09:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मंगेतर के सामने किशोरी से दुष्कर्म की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अफसरों ने पीड़िता के घर की ओर दाैड़ लगा दी। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने के साथ आर्थिक मदद भी साैंपी।

 
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने उसके घर जाकर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


 

10 अप्रैल को किशोरी को आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने आठ आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जानकारी ली और पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा

इस निर्देश पर तत्काल आर्थिक सहायता का चेक पीड़िता के घर जाकर दिया गया। डीएम ने बताया कि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा। आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य विधिक कार्रवाई तेजी से संचालित हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीडि़ता को प्रदान की गई है।

 

परिवार को दी सुरक्षा, लगवाए सीसीटीवी कैमरे
एसपी अंकिता शर्मा ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिजन को पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। जिससे कोई भी उन्हें भयभीत न कर सके। इसके अलावा पीड़िता के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें-UP: कामोत्तेजक दवा खाकर बेशर्मी की हदें कर दीं पार, ऐसे हाल में थे वे दोनों; एक के चार तो दूसरे के पांच बच्चे

 
विज्ञापन

झाल के पुल और नहर पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
हजारा नहर पर बने झाल के पुल का अद्भुत सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसी स्थिति में शहर के लोग और युवाओं में झाल के पुल व नहर के किनारे सैर-सपाटे के लिए क्रेज रहता है। लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं रहते। जिससे आए दिन छेड़खानी और अन्य तरह की हरकतें करने अराजक तत्व पहुंच जाते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें