फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हो गई। वह घर के कमरे में बिस्तर पर बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसकी मौत के मामले में परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कशिश (17) पुत्री लेखपाल शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर के कमरे में बिस्तर पर बेहोश मिली। परिजन उसे गंजडुंडवारा में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी ने फोन कर उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन से उसकी मौत के बारे में पूछताछ की। किशोरी के ताऊ रामपाल ने बताया कि उसके परिजन खेत पर गए थे। लौटकर आने के बाद उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन

-
वर्जन :
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल उसकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें