फोटो - 18 टूर्नामेंट खेलने के जाने से पूर्व एक साथ मौजूद खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
मोहनपुरा। चंडीगढ़ में 1 से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली स्नैप एंड स्प्रिंट इंटर क्लब फ्लैग फुटबाल चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के लिए एसबीडी पब्लिक स्कूल, मोहनपुरा की टीम बुधवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन लामरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, रूपनगर में किया जाएगा।
इसमें देशभर से विभिन्न फ्लैग फुटबाल टीमें और क्लब प्रतिभाग करेंगे। टीम में अनुराग, मोहित, धरिया, जगदीश, अर्णव, लोकेश, निश्चल, चेतन्य, आलोक, जितेंद्र और अंकित शामिल हैं।
टीम की कमान अमित पुंढीर को सौंपी गई है। यश राजपूत टीम मैनेजर और लोकेंद्र कोच की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता में टीम को देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा। संवाद