फोटो21मोहनपुरा क्षेत्र में सुबह के समय पड़ा कोहरा । संवाद
मोहनपुरा। बदलते मौसम में फसलों में फंगल संक्रमण और गेहूं में पैदावार घटने की आशंका है। ऐसे ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने फसलों की निरंतर निगरानी करने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रणवीर सिंह ने बताया कि दिन में तापमान अधिक होने से गेहूं की फसल का समय चक्र प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि फसल निर्धारित समय से पहले पकने की स्थिति में आ जाएगी जिसका फसल उत्पादन पर सीधा असर होगा। साथ ही कोहरे के कारण फसलों में फंगल संक्रमण की भी आशंका हो सकती है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल में अधिक तापमान से कुछ हद तक बचाव के लिए खेत में उचित नमी का स्तर बनाए रखना बेहद आवश्यक है।किसान इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में खेत में जलभराव नहीं होने दें। अधिक नमी अथवा जलभराव से फसल के गिरने की प्रबल संभावना बन जाएगी। स्प्रिंकलर द्वारा सिंचाई करना लाभप्रद है। कोहरे की झलक ने चौंकाया : शनिवार की सुबह अचानक कोहरे की झलक दिखी तो किसान हैरान हो गए। हालांकि दिन चढ़ने और तापमान बढ़ने के साथ वह क्षणिक ही रहा। वहीं, लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा रही।