फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पूर्ति विभाग ने पकड़ी 70 घरेलू गैस सिलिंडरों से भरी पिकअप

विज्ञापन
फोटो33सहावर में लोडर वाहन से बरामद किए सिलिंडर । स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली से कासगंज की ओर ले जाए जा रहे घरेलू गैस सिलिंडरों से लदी एक पिकअप को पूर्ति विभाग की टीम ने सहावर में धर दबोचा। वाहन की तलाशी में 70 गैस सिलिंडर बरामद हुए जिनके वैध कागजात चालक पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

इसके बाद जब विभाग ने संबंधित गैस एजेंसी के स्टॉक की जांच की तो भारी अनियमितताएं और कालाबाजारी का खुलासा हुआ। मामले में एजेंसी संचालक और चालक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पूर्ति निरीक्षक तरुण प्रताप द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 26 अक्तूबर की शाम सहावर एसडीएम को सूचना मिली थी कि पटियाली से पिकअप के जरिए घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। इस पर पूर्ति निरीक्षक तरुण प्रताप, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेश पाल और कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने रात करीब 8 बजे सहावर मुख्य चौराहे पर वाहन को रोककर सीज कर दिया।
विज्ञापन

अगले दिन 27 अक्टूबर को ‘मां गायत्री बीपीसीएल गैस एजेंसी’ के गोदाम की संयुक्त जांच की गई, जिसमें 64 भरे हुए घरेलू सिलिंडर कम पाए गए। इसके अलावा, वहां इंडेन कंपनी के 237 खाली घरेलू सिलिंडर भी अनधिकृत रूप से रखे मिले।
पूछताछ में चालक अरुण पाल निवासी नगला बाले, अमांपुर अड्डा ने बताया कि वह वाहन स्वामी पुष्पेंद्र कुमार के कहने पर पटियाली गया था, जहां पटियाली-अलीगंज मार्ग पर एक मंदिर के पास एक व्यक्ति ने सिलिंडर लदवाए थे। वाहन में मौजूद संजू कुमार निवासी नरायनी, ढोलना ने भी इसकी पुष्टि की।
जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एजेंसी संचालक शिवेंद्र सिंह, अरुण पाल, संजू कुमार और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद सिलिंडरों को कछेला शेरपुर स्थित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है जबकि पिकअप सहावर पुलिस के कब्जे में है।


वर्जन : सहावर में चेकिंग के दौरान 70 सिलिंडर लोडर वाहन से बरामद हुए है। वाहन चालक ने बताया कि पटियाली से कासगंज लेकर आ रहे थे। गैस एजेंसी संचालक , वाहन चालक सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। - तरूण कुमार, पूर्ति निरीक्षक सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें