फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पढ़ाई के लिए कमरे में बल्ब का तार जोड़ते समय लगा करंट, छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो 10 -_निर्गुण की मौत पर विलाप करते परिजन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। विकास खंड के कादरबाड़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक 17 साल के एक छात्र की मौत हो गई। वह घर के कमरे में बल्ब जलाने के लिए तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कादरबाड़ी गांव के रहने वाले रक्षपाल का बेटा निर्गुण (17) सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में पढ़ाई करने के लिए बल्ब का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत कमरे की तरफ दौड़े। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि किशोर की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले आए। मृतक निर्गुण कक्षा 10 का छात्र था और अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इस हादसे के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें