फोटो75कासगंज संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते श्रीमद दयानंदार्ष आर्य उच्
कासगंज। संस्कृत बोर्ड के परीक्षा परिणाम ने जिले में शिक्षा की मजबूत स्थिति को एक बार फिर उजागर किया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय परीक्षा में कुल 96.75 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे, जो जिले के लिए गर्व की बात है। खास बात यह रही कि पांच विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की।संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों ने जिले के संस्कृत विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। अच्छे परीक्षा परिणाम आने से न केवल छात्रों में उत्साह है, बल्कि शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन में भी गर्व का भाव देखा जा रहा है। विद्यालयों में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल बन गया। छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्रीमद्दयानंदार्ष गुरुकुल के सभी 17, श्री ब्रह्मदेव जाह्नवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 13, तैय्यवपुर विद्यापीठ सिद्धपुर के 31, वैदिक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिरौली के 24 और गौतम प्राच्य माध्यमिक विद्यालय के सभी 39 छात्र परीक्षा में सफल रहे। इन विद्यालयों का शत-प्रतिशत परिणाम जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसके अलावा, कल्याण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 37 में से 34, आर्ष गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ प्रहलादपुर के पांच में से तीन और आदर्श मेहता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सोरों के 19 में से 18 छात्र भी उत्तीर्ण हुए हैं, जो संतोषजनक प्रदर्शन माना जा रहा है।