फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों को कैंटर ने कुचला: पत्नी और बेटे संग शादी से घर लौट रहे थे सोमवीर, रास्ते में हो गई मौत से मुलाकात

Sun, 26 Apr 2026 10:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाली (कासगंज)

सार

शनिवार को शादी समारोह में शामिल होकर सोमवीर, पत्नी अमिता और बेटे शिवा के साथ रविवार को बाइक से पटियाली के लिए निकले। शाम 4 बजे जब वह सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज गंगा पुल पर पहुंचे तो तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन
पति-पत्नी और बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कासगंज स्थित कादरगंज पुल पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाकर सवार दंपती और उनके डेढ़ साल के बच्चे को रौंद दिया। हादसे में पटियाली के गांव रम्पुरा निवासी सोमवीर (30), पत्नी अमिता (27) और बेटे शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
जनपद बदायूं के गांव रजलामऊ स्थित पत्नी की ननिहाल से शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद कैंटर चालक भाग निकला। पुलिस को अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।

कैंटर ने कुचला
शनिवार को शादी समारोह में शामिल होकर सोमवीर, पत्नी अमिता और बेटे शिवा के साथ रविवार को बाइक से पटियाली के लिए निकले। शाम 4 बजे जब वह सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज गंगा पुल पर पहुंचे तो तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस से पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस क्या बोली
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पटियाली के नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह भी सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें