फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: काली अखाड़े की तलवारबाजी के करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

विज्ञापन
फोटो 27 - सिढ़पुरा में काली शोभा में करतब दिखाते काली स्वरूप कलाकार। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। महानवमी पर सोमवार को नगर में काली अखाड़ा शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों के बीच काली स्वरूपों और राक्षसों के प्रतीक बने कलाकारों ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। प्रदर्शन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। यात्रा का शुभारंभ रामलीला स्टेज पर मां काली की आरती के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा गंजडुंडवारा मार्ग, पटियाली मार्ग, धुमरी मार्ग और सराय पट्टी स्थित अर्चना भवन होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां से नीरज की चक्की और करतला रोड होते हुए एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप तक गई।
इसके बाद शोभायात्रा अमांपुर मार्ग स्थित पीआर इंटर कॉलेज के मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहे। आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चिराग गुप्ता, मिथुन गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेश, अनुभव गुप्ता, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता और उत्कर्ष गुप्ता माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें