फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑपरेशन रक्षा के तहत बाल श्रम के विरुद्ध चला विशेष अभियान

Fri, 23 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो58कासगंज में ऑपरेशन रक्षा के बारे में जानकारी देती पुलिस । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। बाल मजदूरी एवं मानव तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन रक्षा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी नोडल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में थाना एएचटी कासगंज, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली कासगंज व थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के होटल, रेस्तरां और श्रमिक संस्थानों में अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह व बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। लोगों को आपात सहायता के लिए 1090, 1098, 112, 1076 और 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें