फोटो58कासगंज में ऑपरेशन रक्षा के बारे में जानकारी देती पुलिस । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। बाल मजदूरी एवं मानव तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन रक्षा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
प्रभारी नोडल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में थाना एएचटी कासगंज, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली कासगंज व थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के होटल, रेस्तरां और श्रमिक संस्थानों में अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह व बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। लोगों को आपात सहायता के लिए 1090, 1098, 112, 1076 और 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। संवाद