कासगंज। जिले की कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने 16 उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से हटाकर अलग-अलग थानों और चौकियों पर तैनात किया गया है।
आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन से सोमपाल को कासगंज कोतवाली, जनमेद सिंह को ढोलना, रविंद्र सिंह को सिढ़पुरा, संजय कुमार उपाध्याय को ढोलना की इनायती चौकी और चंद्र प्रकाश को सोरों की लहरा चौकी भेजा गया है।
इसके अलावा नीरज कुमार को सुन्नगढ़ी, होम सिंह को पटियाली, रमेश कुमार को अमांपुर, राजेंद्र सिंह व सर्वेश सिंह को सोरों और विजेंद्र सिंह को गंजडुंडवारा थाने में तैनाती मिली है।
वहीं, कासगंज कोतवाली में तैनात गंभीर सिंह का तबादला सहावर थाने में किया गया है। अमांपुर थाने से राजभूषण को पटियाली की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। भगवान सिंह को यूपी-112 सेवा में भेजा गया है, जबकि ढोलना की इनायती चौकी पर तैनात करन सिंह का तबादला सिकंदरपुर वैश्य थाने में किया गया है। एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।